क्यों और कैसे का जवाब देता है विज्ञान

शहर के डीएवी इंटर कालेज में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जीवन की चुनौतियों के समक्ष वैज्ञानिक समाधान विषय के तहत छात्रों ने माडल के जरिए सुझाव और उपाय बताए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:06 PM (IST)
क्यों और कैसे का जवाब देता है विज्ञान
क्यों और कैसे का जवाब देता है विज्ञान

जागरण संवाददाता, मऊ : शहर के डीएवी इंटर कालेज में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जीवन की चुनौतियों के समक्ष वैज्ञानिक समाधान विषय के तहत छात्रों ने माडल के जरिए सुझाव और उपाय बताए। स्वच्छता से जुड़ा कचरा प्रबंधन हो या फिर जाम की समस्या से निजात के सवाल, छात्रों ने अपने माडलों से हर समस्या का कोई न कोई समाधान ढूंढने का प्रयास किया। बतौर मुख्य अतिथि सर्वशिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि विज्ञान क्यों और कैसे का जवाब देता है।

छात्रों में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण विकसित करने की महत्ता पर जोर देते हुए लेखाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि विज्ञान में अध्ययन के तहत क्यों और कैसे छात्रों के हमेशा दिमाग में रहना चाहिए। जब तक हर घटना को लेकर प्रश्न पैदा नहीं होंगे और मन उनका जवाब ढूंढने के लिए प्रयास नहीं करेगा तब तक आप महान वैज्ञानिक नहीं बन सकते हैं। प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने कहा कि सेब का पेड़ से जमीन पर गिरना सभी देखते थे, लेकिन न्यूटन ने इस घटना पर जब वैज्ञानिक ²ष्टिकोण से सोचा तभी गुरुत्वाकर्षण की वैज्ञानिकता का पूरी दुनियां को पता चला। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं ऋषिकेश पांडेय ने किया। अलग-अलग विषयों पर बनाए गए माडलों में डीएवी इंटर कालेज के छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। स्वच्छता के माडल में नेशनल इंटर कालेज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी