बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाए 65 हजार

एक ओर जहां केरल बाढ़ की आपदा का सामना कर रहा है, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए देश के हर हिस्से से लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में चंद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 65 हजार रुपये जुटाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:14 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाए 65 हजार
बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाए 65 हजार

जागरण संवाददाता, मऊ : एक ओर जहां केरल बाढ़ की आपदा का सामना कर रहा है, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए देश के हर हिस्से से लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में चंद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 65 हजार रुपये जुटाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने जिले के एडीएम डीपी पाल को बाढ़ ग्रस्त केरल की मदद के लिए 65000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि केरलवासी इस समय सबसे मुश्किल समय का सामना करने को विवश हैं, राज्य बाढ़ की वजह से काफी तबाह हो चुका है। इसकी वजह से पूरा देश विचलित है। उन्होंने प्रत्येक जन से बाढ़ पीड़ित के लिए सहायता राशि का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी