संजय संरक्षक व सुनील सिंह बने अध्यक्ष

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की चुना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:56 PM (IST)
संजय संरक्षक व सुनील सिंह बने अध्यक्ष
संजय संरक्षक व सुनील सिंह बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की चुनाव आदर्श प्राथमिक पाठशाला रतनपुरा पर मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें संजय कुमार त्रिपाठी को संरक्षक और सुनील कुमार सिंह को अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। साथ पूरी कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।

चुनाव अधिकारी बड़राव ब्लाक अध्यक्ष हरिहर यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। मनोज कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार मंत्री, संतोष कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, उमेश चंद्र मौर्य संयुक्त मंत्री, हरिकेश प्रसाद, अविनाश सिंह, प्रदीप यादव, मुकेश कनौजिया, श्रीमती पुष्पा सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विमल साहनी, सुमन लता, अरविद सिंह, रजनीश सिंह, रामप्रीत संगठन मंत्री, हरिशंकर चौहान, यदुवंश सिंह यादव, इकबाल फारुकी, बृजेश कुमार प्रचार मंत्री एवं कन्हैयालाल बरनवाल आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए।

chat bot
आपका साथी