सड़कों तक सीमित है नगर पंचायत का सैनिटाइजेशन

प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लाकड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:50 PM (IST)
सड़कों तक सीमित है नगर पंचायत का सैनिटाइजेशन
सड़कों तक सीमित है नगर पंचायत का सैनिटाइजेशन

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लाकडाउन के साथ ही सभी जगहों को सैनिटाइज करने का अभियान चला रही है लेकिन मधुबन नगर पंचायत में कोविड से रोकथाम के लिए सैनिटाइज करने का काम सिर्फ नगर पंचायत में सड़कों पर सिमट कर रह गया है।

नगर पंचायत में मधुबन बाजार के साथ ही उफरौली, उसरी, गांगेबीर सहित कई वार्डों में कोविड पाजिटिव निकले हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत मुख्य मार्गों को तो सैनिटाइज करा रहा है परंतु रिहायशी इलाकों के साथ ही गलियों को उसी तरह छोड़ दिया जाता है। सबसे बड़ी बात यह कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान नगर पंचायत पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा और जहां कोविड पाजिटिव मिलते हैं। उसको कैंटोमेंट एरिया घोषित किया जाए लेकिन यहां सब कुछ कागजों में चल रहा है। इस बाबत चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का काम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी