आरटीपीसीआर के नमूने अब भेजे जा रहे आजमगढ़

जागरण संवाददाता मऊ कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर के नमूने अब आजमगढ़ भेजे जा र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:50 PM (IST)
आरटीपीसीआर के नमूने अब भेजे जा रहे आजमगढ़
आरटीपीसीआर के नमूने अब भेजे जा रहे आजमगढ़

जागरण संवाददाता, मऊ : कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर के नमूने अब आजमगढ़ भेजे जा रहे हैं। इसके पूर्व नमूनों को लखनऊ पीजीआइ भेजा जा रहा था। जांच में तेजी लाने के लिए सभी जनपद को बड़े स्तर पर सैंपलिग के लिए आदेशित किया गया है। लैब से अब तक 61165 की जांच हो चुकी है, इसमें 2751 पाजिटिव मिले है।

कोरोना संक्रमण की शुरुआत में जनपद से आरटीपीसीआर के नमूनों को बीएचयू लैब भेजा जा रहा था। कुछ माह बाद लैब की एक महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले से नमूनों को गोरखपुर भेजा गया था। बीएचयू लैब में जाट शुरू होने के बाद पुन: नमूनों को गया। बताते चलें कि पूर्वांचल के करीब दस जनपदों से आरटीपीसीआर के नमूने बीएचयू लैब भेजे जा रहे थे। लैब पर ज्यादा भार होने के बाद, कुछ जगह के नमूनों को लखनऊ पीजीआइ स्थानांतरित किया गया। कुछ दिन पहले शासन से आदेश आया कि जनपद में आरटीपीसीआर के जांच में तेजी लाई जाए, करीब एक सप्ताह पहले आजमगढ़ में जांच के लिए लैब स्थापित किया गया इसके बाद से आरटीपीसीआर के नमूने आजमगढ़ ही भेजे जा रहे हैं। शासन से आरटीपीसीआर की बड़े स्तर पर जांच के लिए आदेशित किया गया है, इसके लिए कई जगह लैब स्थापित किए गए हैं। जनपद से सैंपल अब आजमगढ़ भेजे जा रहे हैं।

-डा. सतीशचंद्र सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी

chat bot
आपका साथी