सपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : नरेश उत्तम

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम पटेल ने कहा कि प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:13 PM (IST)
सपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : नरेश उत्तम
सपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : नरेश उत्तम

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल को जनता देख रही है और अब अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल को जनता याद कर रही है। 2022 में प्रदेश की जनता एक बार फिर से अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने जा रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। यह बातें प्रदेश वह सोमवार को किसान-नौजवान पटेल यात्रा के मधुबन विधानसभा में पहुंचने पर क्षेत्र के बंधनपुर में आयोजित जनसभा में कही।

हालांकि यह यात्रा कई घंटे विलंब से पहुंची लेकिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत में डटे रहे। मधुबन-दोहरीघाट से होते हुए यह यात्रा मधुबन पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर मधुबन के शहीदी धरती के बीर सपूतों को नमन किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ अशोक कुशवाहा ने कहा कि इस किसान पटेल यात्रा का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन है। अध्यक्षता मुसाफिर यादव व संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा राजीव राय, एमएलसी राकेश कुमार ऊर्फ गुड्डू यादव, उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा,पूनम यादव, राहुल दूबे, राजेंद्र मिश्र, चंद्रमणी यादव, रमायन यादव, अल्ताफ अंसारी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, चंद्रमणि यादव गुड्डू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी