हाहानाला पर नहीं लगा रेगुलेटर, हजारों एकड़ फसल होती है जलमग्न

मधुबन तहसील क्षेत्र के अहिरूपुर व लौवासाथ गांवों ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:56 PM (IST)
हाहानाला पर नहीं लगा रेगुलेटर, हजारों एकड़ फसल होती है जलमग्न
हाहानाला पर नहीं लगा रेगुलेटर, हजारों एकड़ फसल होती है जलमग्न

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : मधुबन तहसील क्षेत्र के अहिरूपुर व लौवासाथ गांवों के मध्य हाहानाला पर बना रेगुलेटर विहीन पुल परेशानी का सबब बन गया है। कारण यह है कि सरयू नदी में पानी बढ़ने के साथ ही हाहानाला से होकर बाढ़ का पानी आने लगा है। इससे इस साल भी हजारों एकड़ जमीन जलमग्न होने की आशंका प्रबल होने लगी है।

पूर्व में पानी रोकने के लिए इस पर रेगुलेटर वाला एक ताखा का पुल बनाया गया था। इसे सरयू नदी में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए उसे बंद कर दिया जाता था। इसके टूटने के बाद यहां आवश्यकता को देखते हुए तत्कालीन विधायक उमेशचंद्र पांडेय ने तीन ताखा वाला पुल बनवाया लेकिन इसमें रेगुलेटर नहीं लग सका। इसके कारण बाढ़ का पानी हाहानाला से होकर आने लगता है। इससे हर साल लौवासाथ, अहिरुपुर, तिघरा, गजियापुर, नेवादा गोपालपुर, भंवररुपुर, नकही दुल्लहपुर से लगायत दुबारी आदि गांवों की हजारों एकड़ जमीन जलमग्न हो जाती है। फतहपुर मंडाव ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव ने कुछ महीने पूर्व पुल पर रेगुलेटर के लिए आधारशिला रखी थी लेकिन इसे नहीं लगाया जा सका। क्षेत्र के लल्लन यादव, अमरनाथ साहनी, यशवंत साहनी, शैलेंद्र, सत्येंद्र सिंह, धनंजय, रामाश्रय आदि ने रेगुलेटर नहीं लगाए जाने पर आक्रोश जताया है।

chat bot
आपका साथी