मुख्तार गिरोह के कंस्ट्रक्शन मालिक का असलहा जब्त

मुख्तार अंसारी गिरोह के विरुद्ध योगी सरकार की भृकुटी तनी हुई है। शासन के निर्देश पर जनपद सहित अगल-बगल के जनपदों में गिरोह के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने मुख्तार गिरोह से जुड़े त्रिदेव कंस्ट्रक्शन मालिक का असलहा जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कंस्ट्रक्शन मालिक के विरुद्ध की गई कार्रवाई से गिरोह से जुड़े सफेदपोशों व ठेकेदारों में हडकंप मच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:53 PM (IST)
मुख्तार गिरोह के कंस्ट्रक्शन मालिक का असलहा जब्त
मुख्तार गिरोह के कंस्ट्रक्शन मालिक का असलहा जब्त

जागरण संवाददाता, मऊ : शासन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने मुख्तार गिरोह से जुड़े त्रिदेव कंस्ट्रक्शन मालिक का असलहा जब्त कर लिया गया। बुधवार को त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक पंकज सिंह निवासी भीटी-भुजौटी के लाइसेंसी रायफल व कारतूसों के बारे में जांच की गई तो फर्म मालिक कारतूसों का हिसाब देने में असमर्थ रहे। इस पर असलहे व तीन जिदा कारतूस को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में फर्म मालिक के विरुद्ध आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है। त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के पूर्व मालिक राजन सिंह व उमेश सिंह निवासी खरगजेपुर मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य थे तथा थाना दक्षिणटोला क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में आरोपित होने के कारण फर्म से निष्कासित कर दिए गए। इसके बाद वर्तमान में पंकज सिंह व रामपरिख सिंह त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के 50-50 फीसदी के मालिक हैं।

chat bot
आपका साथी