रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने रामरतन

स्थानीय डिपो प्रांगण में गुरुवार को यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन डिपो ट्रैफिक शाखा व कार्यशाला शाखा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण ¨सह एवं अशोक ¨सह शाखा मंत्री बलिया ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 05:53 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने रामरतन
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने रामरतन

जासं, मऊ : स्थानीय डिपो प्रांगण में गुरुवार को यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन डिपो ट्रैफिक शाखा व कार्यशाला शाखा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण ¨सह एवं अशोक ¨सह शाखा मंत्री बलिया ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा किया। इसमें रामरतन ¨सह को ट्रैफिक शाखा का तथा स्वामीनाथ राम को कार्यशाला शाखा का अध्यक्ष चुना गया।

ट्रैफिक शाखा में रामरतन ¨सह को अध्यक्ष, परमहंस ¨सह तथा तवरेज अली को उपाध्यक्ष, प्रेमजी को मंत्री, विजय सोनकर व अशोक दास को उपमंत्री, दयाल पांडेय को संगठन मंत्री तथा मनोज यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि अजय ¨सह, घनश्याम यादव, अनुप ¨सह, लालबहादुर ¨सह, उमेश राय, र¨वद्र राय, रजियावन उल्लाह को को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रवेश ¨सह व अर¨वद गोस्वामी को क्षेत्रीय सदस्य तथा गुलाब सोनकर तथा राधेश्याम गुप्ता को प्रांतीय सदस्य चुना गया। वहीं, कार्यशाला शाखा के चुनाव में सहायक मैकेनिक स्वामीनाथ राम को अध्यक्ष, राजेंद्र चौधरी व सोनू राजभर को उपाध्यक्ष, रमाकांत शर्मा को मंत्री, रवींद्रनाथ व मार्कंडेय राम को संयुक्त मंत्री, ब्रह्मदेव को कोषाध्यक्ष तथा श्रीलाल को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं, अश्वनी पटेल, आदित्य प्रजापति, आलोक कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, नागेंद्र, लल्लन शर्मा, शिवलोचन, रंजीत कुमार यादव को कार्यकारिणी सदस्य तथा धीरेंद्र ¨सह चालक को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया।

chat bot
आपका साथी