कोपागंज का राम राज्याभिषेक आज, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता पूराघाट (मऊ) कोपागंज के सोमवार को प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राम राज्याभिषेक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:29 PM (IST)
कोपागंज का राम राज्याभिषेक आज, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
कोपागंज का राम राज्याभिषेक आज, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ) : कोपागंज के सोमवार को प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राम राज्याभिषेक को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रामलीला कमेटी के लोग ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के ²ष्टि कोण से भारी संख्या में पुलिस फोर्स, पीएसी के अलावा सादे वेश में भी पुलिस के जवान लगाए गए है। कोपागंज नगर पंचायत में लगभग 67 वर्षो से चली आ रही रामलीला व राम राज्याभिषेक अपने आप में एक मिसाल है। हालांकि इस बार रामलीला का मंच मंचन रामलीला समिति द्वारा अपरिहार्य कारणों से नहीं कराया गया लेकिन राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम धूमधाम से कराया जाएगा। इसमें नगर के अलावा दर्जनों गावों से पुरुष की अपेक्षा महिलाएं व युवतियों की भीड़ ज्यादा होती है। रामराज्याभिषेक में आने वाले नगर के सभी बार्डरों पर फिक्स पुलिस ड्यूटी के अलावा पुलिस का चक्रमण भी जारी रहता है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने बताया की थाने के अलावा बाहर से भी ़फोर्स व पीएसी के जवानों की मुकम्मल ड्यूटी लगाई गई है। नगर व मीना बाजार में वर्दीधारी पुलिस दरोगाओं के अलावा सादे वेश में महिला व पुरुष सिपाही चक्रमण करेंगे।

chat bot
आपका साथी