ठंड मौसम ---आसमान से गिरी बारिश की बूंदे

हाल-ए-मौसम.. - अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब बढ़ रही कोहरे की चादर - आसमान में छाए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 05:03 PM (IST)
ठंड मौसम ---आसमान से गिरी बारिश की बूंदे
ठंड मौसम ---आसमान से गिरी बारिश की बूंदे

हाल-ए-मौसम..

- अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब, बढ़ रही कोहरे की चादर

- आसमान में छाए रहे बादल, हवा चलने से बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में वायु प्रदूषण का खराब स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को कुछ सुधरा। जहां शुक्रवार को सूचकांक 254 पर था तो वहीं शनिवार को 208 रहा। हालांकि यह भी खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कई दिनों तक कोहरे व धुंध की चादर बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 14 डिग्री पर रहा। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान कुछ बढ़ा रहा। इसके चलते रात लगभग 11:30 बजे आसमान से बारिश की बूंदे गिरी। यह देख किसान चितित हो उठे। शुक्रवार से आसमान में छाए बादल शनिवार की भोर में छंट गए। इसके चलते शनिवार की सुबह लगभग सात बजे से एक बार फिर कोहरा बढ़ने लगा जिसस दृश्यता कम हो गई। हालांकि बादल छाए रहने से शुक्रवार की रात कोहरा विहीन रही। एक-दो दिन में बारिश के साथ ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

-------------

इनसेट-- मुहम्मदाबाद गोहना : इधर कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे जनमानस को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। ठंडी हवा भी तेज रफ्तार में चल रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव पर आग तापते नजर आए। गांव एवं मोहल्लों में ठंड से बचने के लिए अलाव ही सहारा है।

भगवान भाष्कर ने खोली आंख, राहत

पलिगढ़ : पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे व बदली के चलते जहां भगवान भाष्कर का दर्शन न होने से गलन बढ़ गई है। वहीं शनिवार को दोपहर में कोहरे के छंटने पर सूर्य देव ने दर्शन दिए जिसे लोगों को राहत मिली और छतों व मैदानों में गुनगनी धूप का आनंद लेते लोग नजर आए। पशुपालकों ने भी अपने पशुओं को धूप में बाहर बांध दिया।

-----------------

बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं से कांपे लोग

थानीदास : मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। कोहरे की चादर ओढ़ने के साथ मौसम में सर्द हवाओं का असर भी बढ़ता जा रहा है। लोग घरों में कैद रहे। भगवान भाष्कर के तीन दिनों से दर्शन लोगों को नहीं हो पाए हैं। गर्म कपड़ों की बिक्री में भी तेजी देखी गई। कई दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव का असर सुबह अब दिख रहा है। आसमान में बादल छाए रहे। थानीदास इलाके में करीब 10 बजे सड़कों पर कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।

chat bot
आपका साथी