मुआवजा में कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल की ओर से बढुआगोदाम में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ धरना लगातार 30वें दिन भी जारी रहा। किसानों की मांग का सकारात्मक हल न निकलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 05:46 PM (IST)
मुआवजा में कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश
मुआवजा में कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश

जासं, मऊ : उत्तर प्रदेश किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल की ओर से बढुआगोदाम में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ धरना लगातार 30वें दिन भी जारी रहा। किसानों की मांग का सकारात्मक हल न निकलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान नेता अखिलानंद पांडेय ने कहा कि किसान, नौजवान, छात्र और महिलाएं सभी वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान हैं। प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि बढुआगोदाम बाजार के व्यापारी और किसान जिले के अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही से तंग आकर आंदोलन को मजबूर हुए हैं। एनएचएआइ के अधिकारियों की मनमानी से पूरे बाजार में आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर बसंत कुमार, टेल्हूराम, सतीराम यादव, रामअवध राम, नारायण वर्मा, जयप्रकाश यादव, जमुना गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी