सभी पदों के आरक्षण का प्रकाशन आज, तैयारी पूरी

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों का आरक्षण तो शासन ने तय किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:29 PM (IST)
सभी पदों के आरक्षण का प्रकाशन आज, तैयारी पूरी
सभी पदों के आरक्षण का प्रकाशन आज, तैयारी पूरी

जागरण संवाददाता, मऊ : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों का आरक्षण तो शासन ने तय किया है। इसमें शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण महिला के लिए किया हुआ है। अब ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों का आरक्षण जिला प्रशासन ने तैयार कर लिया है। इसके लिए दिन-रात जिला पंचायत राज विभाग लगा हुआ था। शासन के आदेशानुसार 1995 से लेकर अब तक के पांच चुनावों का डेटा शासन ने तलब किया। इसमें सबसे पहले इन पांच चुनावों में जो सीटें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी व महिला सीटों के लिए आरक्षण करना है। प्रशासन ने आरक्षण का होमवर्क पूरा कर लिया है। मंगलवार व बुधवार को सभी पदों के आरक्षण का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बार के पंचायत चुनाव में हुए आरक्षण में वर्षों से एक ही ग्राम पंचायतों में जमे कई प्रधानों का पत्ता जहां कटता हुआ दिख रहा है वहीं कई ऐसे भी हैं जो एक बार फिर मुकाबले में लौट रहे हैं।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रकिया विकास भवन में तय हो गई है। ग्राम पंचायतों में 33 फीसदी से अधिक ग्राम पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। जनपद के कुल 671 ग्राम पंचायतों में से 98 पंचायतें सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। इसमें किसी भी जाति की महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति पद पर कुल 21 सीटों में 09 सीटें महिला तो 12 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण किया गया है। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कुल 183 सीटों में 64 महिला तो 119 पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के 154 पदों पर 54 महिला तो 100 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई। साथ ही 215 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। इस प्रकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा व महिलाओं के लिए 225 यानि 33 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण का पूरा चार्ट पूरा हो गया है। सोमवार की देर शाम आरक्षण की पूरी फाइल जिलाधिकारी के यहां हस्ताक्षर के लिए जाएगी। जिलाधिकारी का हस्ताक्षर होते ही आरक्षण पर मुहर लग जाएगी। जातिवार आरक्षण--

671 - कुल ग्राम पंचायत

09 - अनुसूचित जनजाति स्त्री

12 - अनुसूचित जनजाति

54 - अनुसूचित जाति स्त्री

98 - अनुसूचित जाति

64 - अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री

119 - अन्य पिछड़ा वर्ग

98 - केवल स्त्री

217 - अनारक्षित ग्राम पंचायतों का ब्लाकवार आरक्षरण--

ब्लाक - ग्राम पंचायतों की संख्या - अ. जनजाति स्त्री - अ. जनजाति - अ. जाति स्त्री - अ जाति - पिछड़ा स्त्री - पिछड़ा - स्त्री - अनारक्षित

1- बडरांव - 72 - 1 - 2 - 5 - 5 - 9 - 7 - 13 - 11 - 24

2- दोहरीघाट - 74 - 1 - 2 - 6 - 11 - 7 - 13 - 11 - 23

3- फतहपुर मंडाव - 78 - 1 - 2 - 6 - 12 - 8 - 14 - 11 - 24

4- घोसी - 72 - 1 - 1 - 6 - 11 - 7 - 13 - 10 - 23

5- कोपागंज - 77 - 1 - 1 - 6 - 12 - 7 - 14 - 12 - 24

6- मु.बाद गोहना - 83 - 1 - 1 - 7 - 12 - 8 - 15 - 12 - 27

7- परदहा - 51 - 1 - 1 - 5 - 8 - 5 - 8 - 6 - 17

8- रानीपुर - 87 - 1 - 1 - 7 - 13 - 8 - 15 - 13 - 29

9- रतनपुरा - 77 - 1 - 1 - 6 - 10 - 7 - 14 - 12 - 26

chat bot
आपका साथी