पानी भरे गड्ढों में धान की रोपाई कर जताया विरोध

शहीद चौराहे पर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:45 PM (IST)
पानी भरे गड्ढों में धान की रोपाई कर जताया विरोध
पानी भरे गड्ढों में धान की रोपाई कर जताया विरोध

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : शहीद चौराहे पर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे को लेकर आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को पानी भरे गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि अगर जल्द गड्ढे को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

शहीद चौराहे पर बने सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों से लोग परेशान हैं। चौराहे से दक्षिण तरफ लगभग 100 मीटर तक जो करहा को मुख्य मार्ग जाता है, उस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इस चौराहे पर मुख्य बाजार होने के कारण सड़क के दोनों तरफ अगल-बगल फल, मिठाई, सब्जी, कपड़े आदि की दुकानें सजी रहती हैं। यहां खरीदारी करने के लिए प्रतिदिन क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के हजारों लोग आते हैं। बरसात के इस मौसम में यह 100 मीटर का रास्ता जैसे वैतरणी नदी पार करने जैसा है। अक्सर इसमें गिरकर लोग घायल हो जा रहे हैं। इसे लेकर व्यापारियों ने संबंधित लोगों से कई बार शिकायत की पर यह सड़क अभी भी जस की तस बनी हुई है। यह चौराहा फोरलेन में बनने के लिए तैयार पड़ा हुआ है। इसके बावजूद भी यह गड्ढा मुक्त नहीं हो रहा है। मजबूर होकर उत्तर प्रदेश तहसील इकाई मुहम्मदाबाद गोहना के कार्यकर्ताओं ने बने बड़े-बड़े गड्ढों में जाम बरसात के पानी में धान रोप कर प्रशासन को आईना दिखाया। विरोध करने वालों में डा. धर्म सिंह, नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद दानिश, मनोज कश्यप, डा. अरविद गुप्ता, विनोद सोनकर, अमर सोनकर, दिनेश, विष्णुकांत श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी