मनमाना किराया वसूल रहे हैं प्राइवेट वाहन चालक

बंदी के नाम पर प्राइवेट वाहनों के संचालक मनमाना किराया वस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:29 PM (IST)
मनमाना किराया वसूल रहे हैं प्राइवेट वाहन चालक
मनमाना किराया वसूल रहे हैं प्राइवेट वाहन चालक

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : बंदी के नाम पर प्राइवेट वाहनों के संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इन्हें न कोई रोकने-टोकनो वाला हैा और न ही पुलिस का खौफ। यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने को लेकर आए दिन हो रही यात्रियों और चालकों से नोकझोंक के बावजूद पुलिस प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया है।

दरअसल बंदी के दौरान सड़कों पर प्राइवेट वाहन कम ही चल रहे हैं लेकिन किराया के नाम पर संचालक यात्रियों से मनमाना किराया मांग रहे हैं। मऊ से घोसी जाने का किराया 20 रुपये था। अब लाकडाउन और पुलिस का खौफ दिखाकर प्राइवेट वाहन चालक 40 से 50 रुपये तक ले रहे हैं। मजबूरी में यात्री किराया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तो लाकडाउन के नाम पर वैसे भी लोगों की आर्थिक हालत खराब है ऊपर से प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहें हैं। कहा कि प्रशासन को अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी