पौधारोपण के साथ मजदूरों को मिल रहा रोजगार

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव व दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र में सघन पौधरोपण अभियान के तहत 1.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM (IST)
पौधारोपण के साथ मजदूरों को मिल रहा रोजगार
पौधारोपण के साथ मजदूरों को मिल रहा रोजगार

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव व दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र में सघन पौधरोपण अभियान के तहत 1.80 लाख पौधे लगाए गए। प्रशासन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का ड्रोन कैमरे द्वारा निगरानी की गई। क्षेत्र के फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र में रविवार को 89.9 हजार पौधा तथा दोहरीघाट में 90 हजार आम, अमरुद, सहजन, बरगद व पीपल का पौधा लगाया गया। क्षेत्र के कटघरा महलू व भैसाखरग में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवकुमार उपाध्याय ने कहा कि पौधरोपण के द्वारा  पर्यावरण को संतुलित करने में मदद मिलेगी। लाखों प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी सहायक साबित हो रहा है। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा भी आवश्यक है। जिस तरह अपने परिवार की सुरक्षा होती है। उसी तरह पौधा की सुरक्षा हो तो हम प्रदूषण की समस्या पर काफी हद तक विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान एपीओ प्रशांत राय ने कहा कि  पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त करना सभी का दायित्व है। यह पुनीत कार्य है। इसमें आमजन को भी आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की आवश्यकता है। इस दौरान संजय राय, प्रेमशंकर राय, हरिगोविद साहनी, पंकज मल्ल, संतोष यादव, अशोक यादव,  प्रधान आद्याशंकर राय, चंद्रभान मौर्य, अरविद कुमार, सुनील कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी