बिना मास्क वालों से वसूला जुर्माना, 91 वाहनों का चालान

कारोना महामारी से बचने का सबसे मुफीद तरीका है शारीरिक दूरी का पालन करना। ऐसे में इसे पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतर आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:18 PM (IST)
बिना मास्क वालों से वसूला जुर्माना, 91 वाहनों का चालान
बिना मास्क वालों से वसूला जुर्माना, 91 वाहनों का चालान

जासं, मऊ : कोरोना महामारी से बचने का सबसे मुफीद तरीका है शारीरिक दूरी का पालन करना। ऐसे में इसे पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतर आया है। बुधवार को चेकिग अभियान के जनपद के समस्त 85 बैरियर प्वाइंट (30 हॉटस्पॉट एरिया) पर 1525 वाहनों की चेकिग किया गया। इसमें 91 वाहनों का चालान तथा एक वाहन को सीज करते हुए 3350 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। साथ ही मास्क न लगाना 84 व्यक्तियों को भारी पड़ा। इनसे चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 75 व्यक्तियों से 5,550 रुपये सहित कुल 9,550 रुपये जुर्माना वसूला किया गया। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास शारीरिक दूरी का अनुपालन कराया गया।

chat bot
आपका साथी