पौधारोपण के लिए लोगों को किया गया जागरूक

जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) पर्यावरण में फैले प्रदूषण को जड़ से समाप्त करने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:17 PM (IST)
पौधारोपण के लिए लोगों को किया गया जागरूक
पौधारोपण के लिए लोगों को किया गया जागरूक

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : पर्यावरण में फैले प्रदूषण को जड़ से समाप्त करने का मात्र एक ही उपाय है। हम सभी को मिलकर अपने-अपने मुहल्लों गांवों में सार्वजनिक स्थानों आदि जगहों पर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं।

पर्यावरण के प्रति असीम प्रेम एवं समर्पण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए हम सभी लोग एक अभियान चलाकर पौधा लगाओ जीवन बचाएं। शनिवार को क्षेत्र के सुरहूरपुर आध्या फार्मेसी के मशहूर चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. उमेश कुमार सरोज ने अस्पताल पर दूर दर से आए मरीजों को जागरूक किया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपने हाथों से अवश्य लगाएं। ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और पर्यावरण में फैले प्रदूषण को जड़ से समाप्त किया जा सके। इससे पर्यावरण स्वस्थ एवं आने वाले समय में आपके एवं हमारे पीढ़ी स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करके भूल नहीं जाना है। समय-समय पर देखभाल खाद पानी भी देना हमारा आपका कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण अवश्य करेंगे। जिससे यह छोटा सा पौधा आगे आने वाले समय में एक बड़े वृक्ष होकर हमें और आपको शुद्ध ऑक्सीजन एवं हवा दें।

chat bot
आपका साथी