कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही जनता

संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय एसपी आफिस के सामने सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में चल रहे सदर विधानसभा के न्याय पंचायत संगठन के गठन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गयी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:38 PM (IST)
कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही जनता
कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही जनता

जागरण संवाददाता, मऊ : संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय एसपी आफिस के सामने सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में चल रहे सदर विधानसभा के न्याय पंचायत संगठन के गठन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गयी। इसमें सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी तय की गई। इसके बाद सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द से युद्ध स्तर पर लगकर बूथ कांग्रेस कमेटी ग्रामसभा कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी व वार्ड के बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। कहा गया कि संगठन के गठन में सभी जाति धर्मों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेसजन अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर युद्ध स्तर पर लग जाएं। किसी भी स्थिति में सदर विधानसभा का गठन एक महीने के अंदर कर लिया जाए। उन्होंने सदर विधानसभा में चल रहे जनसंपर्क अभियान एवं संगठन के गठन अभियान में लगे कांग्रेसजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि संगठन के बल पर 2022 के सदर विधान सभा चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करेगें। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय ने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, बुनकर, व्यापारी पार्टी के सिद्धान्तों व नीतियों पर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। निश्चित ही प्रियंका गांधी के व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में 2022 के उप्र विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। अध्यक्षता सुरेश बहादुर सिंह ने किया। बैठक में हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानंद पांडेय, नजीर अहमद, नसीम बेलाली, प्रदीप सिंह, परवेज नसीम, मुनौवर अली, अजमल इकबाल, रमेश सिंह, अरशद, कमलेश सिंह, अनिल यादव आदि उपस्थित थे।

अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेगा मंसूरी समाज

जागरण संवाददाता, मऊ : मंसूरी समाज कल्याण समिति बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मुस्ताक अली मंसूरी प्रदेश नेतृत्व में जूम एप के माध्यम से हुई। बैठक में मंसूरी समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान विकास और राजनीतिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मुस्ताक अली मंसूरी ने कहा कि समाज के संगठित न होने के कारण अब तक उपेक्षा का शिकार है। प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब सगीर मंसूरी ने कहा कि संगठन को गतिशील करने के लिए आर्थिक सहयोग करना चाहिए। अंत में मोहम्मद अली मंसूरी के विगत दिनों इंतकाल पर सभी ने खीराजे अकीदत पेश की। मुफ्ती अबू हुजैफा, इकबाल मंसूरी, कमल मंसूरी, शकील मंसूरी, अबू हुजैफा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी