विज्ञान प्रदर्शनी में पल्लवी व कुमकुम अव्वल

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को शहर के डीएवी इंट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 07:58 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में पल्लवी व कुमकुम अव्वल
विज्ञान प्रदर्शनी में पल्लवी व कुमकुम अव्वल

जागरण संवाददाता, मऊ : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को शहर के डीएवी इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर वर्ग में पल्लवी राय एवं कुमकुम चौहान ने तथा जूनियर वर्ग में सृष्टि गुप्ता एवं दुर्गावती विश्वकर्मा ने बाजी मारा। बतौर मुख्य अतिथि डीआइओएस डा.राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विज्ञानियों के कारण ही जीवन की अनेक चुनौतियां आसान हुई हैं।

माडलों का निरीक्षण कर डीआइओएस ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच के साथ समस्याओं का समाधान ढूंढने पर बल दिया। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग मानव सभ्यता के समक्ष चुनौती है। इसके कारण ही उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की त्रासदी आई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ने बताया कि जल संरक्षण, प्रदूषण एवं और कोविड-19 के बचाव हेतु बनाए गए माडल बेहद सराहनीय थे। निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार श्रीवास्तव एवं संतोष सिंह शामिल थे। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र मिश्र, ऋषिकेश पांडेय, ऋचा त्रिपाठी, अरविद कुमार त्रिपाठी, बृजेश कुमार राय, शरद कुमार पांडेय, सुमित राय, मनोज कुमार सिंह, अर्शिया तरन्नुम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी