सपा सरकार बनाने में पाल धनगर समाज की अहम भूमिका

जागरण संवाददाता मऊ समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पुरानी तहसील के एक लाज में भागीदारी स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:53 PM (IST)
सपा सरकार बनाने में पाल धनगर समाज की अहम भूमिका
सपा सरकार बनाने में पाल धनगर समाज की अहम भूमिका

जागरण संवाददाता, मऊ : समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पुरानी तहसील के एक लाज में भागीदारी संवाद संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दयाराम पाल ने कहा कि संगठित होकर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर पाल समाज अपना हक लेने का काम करे। पाल समाज की जनसंख्या अन्य जाति की अपेक्षा काफी कम है,जो पूरे प्रदेश में लगभग छह फीसद है, परंतु राजनीतिक भागीदारी अपेक्षाकृत नहीं है।

इस दौरान चारों विधानसभा से आए हुए पाल धनगर समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास रखकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैंलेंद्र यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, उमेश पांडेय, अरशद जमाल, अल्ताफ अंसारी थे। संचालन पाल महासभा के उपाध्यक्ष बृजभान पाल ने किया।

chat bot
आपका साथी