अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध

अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 08:50 PM (IST)
अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध
अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध

जासं, घोसी (मऊ) : लॉकडाउन हो या भीषण गर्मी, अन्नदाता कृषि से जुड़ा हरेक कार्य समयबद्ध तरीके से करने को विवश है। इन दिनों धान उत्पादक किसान प्रचंड गर्मी एवं तपती धूप के बीच बेहन डालने की तैयारी में जुटे है। उधर राजकीय कृषि बीज भंडारों पर विभिन्न प्रजातियों के बीज की उपलब्धता ने किसानों की तेजी को त्वरित कर दिया है। जिले के अधिकतर किसान बीते कुछ वर्षो से संडा विधि से धान की खेती करते हैं। उत्पादन अधिक एवं बीज की मात्रा कम होने से यह विधि काफी लोकप्रिय हो रही है। इस विधि से खेती करने वाले किसान धान की बेहन डालने की तैयारी में जुटे हैं। स्थानीय कृषि बीज भंडार प्रभारी हीरामन मौर्य ने इन दिनों मोटी प्रजाति का पंत 24, बासमती प्रजाति का धान एचयूआर-105, एचयूआर 917 एवं सीओ-51 का आधारीय बीज अनुदान पर उपलब्ध होने की जानकारी दी है। प्रभारी श्री मौर्य ने पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर वितरण की जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी