पीएसी का सर्च आपरेशन जारी, नहीं मिली सफलता

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) तहसील क्षेत्र के बिदटोलिया गांव की सरयू नदी की धारा में बह गइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:55 PM (IST)
पीएसी का सर्च आपरेशन जारी, नहीं मिली सफलता
पीएसी का सर्च आपरेशन जारी, नहीं मिली सफलता

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : तहसील क्षेत्र के बिदटोलिया गांव की सरयू नदी की धारा में बह गई दो किशोरियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को पीएसी की आठ सदस्यीय टीम ने अपनी नाव के साथ लगभग छह किलोमीटर तक के दायरे में सर्च अभियान शुरू किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उधर, गोताखोर भी नदी में किशोरियों की तलाश करते रहे लेकिन मंगलवार की देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया। पीएसी के इस अभियान में अपनी नावों के साथ ग्रामीण भी खोजबीन में लगे हैं।

बारिश ने डाला सर्च आपरेशन में बाधा

मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे से लापता किशोरियों की तलाश शुरू हुई। थोड़ी देर तक जैसे ही आपरेशन चला कि बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सर्च आपरेशन रोकना पड़ा। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ की टीम अपने गोताखोरों के साथ शाम तक आपरेशन में जुटी रही।

घटना के बाद बिदटोलिया गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों के नुमाइंदों का दौरा जारी है। इस दौरान भाजपा के भरत भैया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर मंडाव प्रवीण कुवंर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणी यादव गुड्डू, वरिष्ठ सपा नेता मुसाफिर प्रसाद यादव सहित दर्जनों लोग घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं।

उधर कुछ लोगों का मानना है कि नदी की धारा अत्यंत तेज है, इसलिए दोनों किशोरियां बहुत दूर बह गई होंगी। वहीं कई लोग दोनों को नदी में विलीन मकान के मलबे में फंसे होने की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पीएसी 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ के एचसीपी रामविलास यादव का कहना है कि यदि शव मकान के मलबे में फंसा हो तो फिर उसे निकालना कठिन है क्योंकि गोताखोर भी मकान के मलबे में जाकर तलाश करने का जोखिम नहीं ले सकते। मकान की सरिया में उनके फंस जाने का खतरा है।

chat bot
आपका साथी