कृषि कानून को लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी

जागरण संवाददाता सूरजपुर (मऊ) दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोंठा बाजार में आयोजित प्रेस वात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:15 PM (IST)
कृषि कानून को लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी
कृषि कानून को लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी

जागरण संवाददाता, सूरजपुर (मऊ) : दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोंठा बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय बंटी ने मौजूदा कृषि कानून किसान हित में बताया और कहा कि प्रधानमंत्री ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) निर्धारण में स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू किया है। पूर्व की तरह एमएसपी की व्यवस्था लागू रहेगी। इसके साथ ही मंडी व्यवस्था व सरकारी खरीद भी जारी रहेगी ।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग कृषि कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी। किसानों को वैकल्पिक बाजार की व्यवस्था मिलेगी। कृषि क्षेत्र में बहुत बड़ा निवेश भी आएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में दस हजार कृषक उत्पादक समूह बनाए जा रहे हैं। यह समूह छोटे किसानों को जोड़कर उनकी फसल को बाजार में उचित लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए नियमों में बदलाव, पीएम किसान रेल योजना आदि लाभकारी हैं।

इससे स्वतंत्र किसान, सशक्त किसान व संपन्न किसान का सपना साकार होगा। मौजूदा कृषि बिल से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में विशेष योगदान होगा।

chat bot
आपका साथी