प्रबुद्ध वर्ग ही राष्ट्र का करता है उचित मार्ग दर्शन: रमापति राम त्रिपाठी

जागरण संवाददाता (मऊ) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:44 PM (IST)
प्रबुद्ध वर्ग ही राष्ट्र का करता है उचित मार्ग दर्शन: रमापति राम त्रिपाठी
प्रबुद्ध वर्ग ही राष्ट्र का करता है उचित मार्ग दर्शन: रमापति राम त्रिपाठी

जागरण संवाददाता (मऊ) : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही मार्गदर्शन करता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है। श्री त्रिपाठी भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में मऊ विधानसभा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में पर्याप्त मात्रा में प्रबुद्धजनों की सहभागिता है।

प्रधानमंत्री की सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई साथ ही नक्सलियों के सिडिकेट को भी तोड़ दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए देश में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने रिकार्ड टीकाकरण करवाया है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी सशक्त संस्कृति ही हमारे राष्ट्र की ऊर्जा है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज राय, नूपुर अग्रवाल, मीना अग्रवाल, जयनाथ सिंह,बजरंगी सिंह,अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

जासं, घोसी/दोहरीघाट : भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी का गुरुवार को दोहरीघाट में पार्टी कार्यालय एवं घोसी में मझवारा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सदस्य लालचंद चौहान आदि थे।

chat bot
आपका साथी