लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं अधिकारी

कोविड-19 यानि कोरोना वायरस को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:15 PM (IST)
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं अधिकारी
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं अधिकारी

जागरण संवाददाता, मऊ : कोविड-19 यानि कोरोना वायरस को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम से उनकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछा गया। अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि निरीक्षण किया जा रहा है तथा जो भी पानी के संबंध में कमियां मिल रही हैं, उसका निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन में लोगों से उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी बैंकों के बाहर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अतिरिक्त मोहल्लों एवं गलियों में भी भीड़ दिख रही है एवं एक बाइक पर केवल एक व्यक्ति केवल अपरिहार्य कारणों में ही कहीं जाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा लोग बाइक पर दो एवं अधिक लोग एक साथ जा रहे हैं। ऐसे लोगों के ऊपर जिलाधिकारी द्वार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जिनकी ड्यूटी सैनिटाइज करने के लिए लगाई गई है, वह अपनी-अपनी एरिया सैनिटाइज कर लें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिया कि दवाओं का होम डिलीवरी कराएं एवं होम डिलीवरी के लिए पास मुख्य राजस्व अधिकारी के यहां से पास अवश्य बनवाएं। निर्देश दिया कि जनपद के समस्त बार्डर सीज कर दिया जाएं एवं अपरिहार्य कारणों में ही किसी व्यक्ति को अंदर आने-जाने दिया जाए। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि महामारी से बचने के लिए लोगों के बीच एक उचित दूरी बनाए रखना जरूरी है। निर्देश दिया गया कि जो लोग रोड पर दवा की नकली पर्ची लिए घूम रहे हैं, वे अगर पकड़े गए तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मगुरुओं से बताया गया कि गलियों में जो लोग बाहर निकलते हैं, उनको अंदर रहने के लिए प्रेरित करें तथा यह कितना गंभीर मामला है इसके बारे में जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो लोग राहत सामग्री बांटते हैं वह सबसे पहले मुख्य राजस्व अधिकारी के यहां परमिशन ले। अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद के कंट्रोल रूम में एक और नंबर बढ़ा दिया गया है। इससे कंट्रोल रूम में अब 0547-2221565, 2221713 एवं 9454417991 पर कोई भी व्यक्ति जिसको किसी भी प्रकार की समस्या है वह सूचना दे सकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी