कमजोर व असहायों को न्याय दिलाना मकसद : सचिव

जागरण संवाददाता मऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रभारी जिला जज बुद्धि सागर मिश्रा क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:35 PM (IST)
कमजोर व असहायों को न्याय दिलाना मकसद : सचिव
कमजोर व असहायों को न्याय दिलाना मकसद : सचिव

जागरण संवाददाता, मऊ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रभारी जिला जज बुद्धि सागर मिश्रा के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय रकौली में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायधीश कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने पहले पूर्व प्राथमिक विद्यालय रकौली का निरीक्षण किया।

इस दौरान सचिव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय रकौली आजकल के आधुनिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से कम नहीं है बल्कि एक कदम आगे ही है। यहां बच्चे प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्राथमिक विद्यालयों को यहां एक्स्पोजर विजिट कर के यहां से सीखने की आवश्यकता है। कहा कि असहाय, गरीब और कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है। हमारे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग विधिक रुप से जागरूक हो जाएं कि वह अपने अधिकारों के लिए खुद एक कदम आगे आएं। जैसे ही आप एक कदम आगे आएंगे प्राधिकरण आपका हाथ थाम लेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह देखा जाता है कि लोग न्याय के लिए कचहरी जाते हैं लेकिन आज न्याय खुद चलकर हमारे पास आया है। इसका लाभ हम सबको लेना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यानंद पांडेय ने लोगों को गिरफ्तारी के संबंध में जो भी कानून बना है उसकी जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय ने लोगों को विधि से परिचित कराते हुए उनके अधिकारों को बताया और निर्धन और असहायों की फ्री वकालत करने की बात कही। प्रधानाचार्य सतीश सिंह ने कहा कि अभी से बच्चों को अपने अधिकारों का ज्ञान होगा। संचालन विकास सिंह निकुंभ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विनय सिंह, सत्यरंजन सिंह, ग्राम प्रधान सुनीता यादव, उमेश यादव, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वैच्छिक संगठन, विभिन्न प्रशासनिक सहयोग, डायल 112 पीआरवी बैन, पैनल अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी