संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या पहुंची डेढ़ दर्जन

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) एक सप्ताह में कोतवाली के 18 पुलिस कर्मी अब तक कोविड-19 संक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:22 PM (IST)
संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या पहुंची डेढ़ दर्जन
संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या पहुंची डेढ़ दर्जन

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : एक सप्ताह में कोतवाली के 18 पुलिस कर्मी अब तक कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट में एक एचसीपी, एक होमगार्ड एवं एक सिपाही को पाजिटिव पाया गया।

कोतवाली में नियुक्त एक 28 वर्षीय को बीते सोमवार को कोरोना ग्रसित पाया गया। मात्र एक सप्ताह में यह संख्या डेढ़ दर्जन हो गई है। अब तक कोतवाली के तीन उपनिरीक्षक, एक एचसीपी, दो होमगार्ड एवं 14 सिपाही कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद कोपागंज में संचालित क्वारंटाइन सेंटर भेजे जा चुके हैं। सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 33 लोगों का रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया। इनमें से चार को कोविड-19 वायरस से ग्रसित पाया गया। इन चार में तीन पुलिसकर्मियों सहित एक चिकित्साकर्मी भी है। यह चिकित्सा कर्मचारी इन दिनों जांच केंद्र में ड्यूटी कर रहा था। केंद्र अधीक्षक डा. एसएन आर्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने उसे होम आइसोलेट कर दिया है। बहरहाल एक साथ 18 पुलिस कर्मचारियों को पाजिटिव पाए जाने से कोतवाली में उपनिरीक्षकों एवं सिपाहियों की संख्या काफी घट गई है। अब बचे कर्मी बेहद सतर्कता नजर आते हैं।

chat bot
आपका साथी