अब सीधे केंद्र व मिल गेट पर होगी गन्ने की तौल

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) चीनी मिल में गन्ने की खरीद अब कभी भी बंद हो सकती है। चीनी मिल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 07:55 PM (IST)
अब सीधे केंद्र व मिल गेट पर होगी गन्ने की तौल
अब सीधे केंद्र व मिल गेट पर होगी गन्ने की तौल

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : चीनी मिल में गन्ने की खरीद अब कभी भी बंद हो सकती है। चीनी मिल ने पर्याप्त गन्ना न मिलने के चलते गन्ना विकास समिति को भी सूचित कर दिया है।

चीनी मिल ने अब तक 11.15 लाख कुंतल गन्ना की तौल किया है। हालांकि लक्ष्य 23 लाख कुंतल है। अब नो केन की स्थिति चलते मिल बंद है। हालांकि दोबारा गन्ना की पर्याप्त उपलब्धता होते ही पेराई प्रारंभ होगी। इसे गंभीरता से लेते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लालचंद एवं सचिव हरविद्र राम ने चीनी मिल को गन्ना की आपूर्ति करने वाले समस्त किसानों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अवशेष गन्ना तत्काल बिना पर्ची के मिल गेट या नजदीकी गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचाने को कहा है। चीनी मिल भी गन्ना की खेती करने वालों किसानों तक लाउडस्पीकर से इस आशय की सूचना प्रसारित कर रही है। किसानों को मोबाइल संदेश के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। गन्ना विकस समिति घोसी के इन अधिकारियों ने प्रत्येक गन्ना तौल केंद्र एवं चीनी मिल गेट पर सादी पर्ची उपलब्ध कराए जाने का दावा किया है। उन्होंने किसानों को गन्ना लेकर तौल केंद्र पर पहुंचने को कहा है। केंद्र पर ही उन्हें पर्ची नंबर आवंटित होगा। सादी पर्ची पर उनका समस्त विवरण अंकित कर तौल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी