याद आए सुभाषचंद्र बोस और गूंजा 'जय हिद'

जागरण संवाददाता मऊ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:27 PM (IST)
याद आए सुभाषचंद्र बोस और गूंजा 'जय हिद'
याद आए सुभाषचंद्र बोस और गूंजा 'जय हिद'

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सामाजिक, स्वैच्छिक एवं शैक्षिक संस्थानों एवं संगठनों की ओर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने उनके आदर्शों का भारत बनाने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठियों से लेकर विद्यालयों तक से रह-रह कर जय हिद की आवाज गूंजती रही।

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल तथा विकास भवन में सीडीओ रामसिंह वर्मा के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई गई। उनके संघर्षों को लोगों ने याद कर नमन किया। कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों पर नेताजी की जयंती मनी। हलधरपुर स्थित इंदुप्रकाश फार्मेसी कालेज, साईं कालेज आफ फार्मेसी में प्रबंधक अखिलेश राय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य जीतू लेप्चा, सिकठिया में डायरेक्टर मुरलीधर यादव, निजामुद्दीनपुरा में प्रधानाचार्या सरिता केडिया, सीपीएस में प्रधानाचार्य केसी पीटर, सेंट थामस में प्रबंधक शशि राय, देव पब्लिक में प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह, डानवास्को स्कूल में प्रधानाचार्या रीना मेहरोत्रा आदि ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। जिला अस्पताल में जालंधर चौहान के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 14 कार्यकर्ताओं ने तो युवा भारत व पतंजलि योगपीठ के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर नेताजी की जयंती मनाई। रानीपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। उधर, जिले के 517 इंटर कालेजों में नेताजी की जयंती पर उनके जीवन संघर्षों से छात्रों को अवगत कराया गया। गरीबों में कंबल वितरित

दोहरीघाट : भाजपा कार्यालय पर नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान गरीबों में कंबल वितरित किया गया। इस अवसर चंद्रभान चौहान, जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, भाजयुमो से विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, संजय चौहान आदि उपस्थित थे। वहीं, रतनपुरा में आयोजित गोष्ठी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत का प्रथम राष्ट्राध्यक्ष घोषित करने की मांग की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अरुण भारतवंशी, सुरेशलाल श्रीवास्तव पत्रकार, विनीत तिवारी, प्रवीण दीक्षित, अखिलेश चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी