मुख्तार अंसारी गिरोह का 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कब्जा

जागरण संवाददाता मऊ पूरे प्रदेश में मुख्तार अंसारी गिरोह सहित अपराधियों के विरुद्ध प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:52 PM (IST)
मुख्तार अंसारी गिरोह का 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कब्जा
मुख्तार अंसारी गिरोह का 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कब्जा

जागरण संवाददाता, मऊ : पूरे प्रदेश में मुख्तार अंसारी गिरोह सहित अपराधियों के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने अभियान छेड़ रखा है। अभी तक जनपद में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी गिरोह के लगभग 50 करोड़ की संपत्ति को जहां सील किया है तो गिरोह के कई दर्जन लाइसेंसी शस्त्र भी निलंबित किए जा चुके हैं। इधर, गुरुवार को समाजसेवी छोटेलाल गांधी ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मुख्तार अंसारी गिरोह पर 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। बताया है कि जनपद में 10 बीघा धार्मिक भूमि पर गिरोह के सदस्य प्लाटिग कर बेच रहे हैं। छोटेलाल गांधी ने गिरोह पर कार्रवाई की मांग की है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगा।

समाजसेवी ने बताया है कि भुजौटी में विधायक मुख्तार अंसारी का गुर्गे गणेश दत्त मिश्रा द्वारा 20 बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा है। इसमें लगभग 10 बीघा भूमि ठाकुर जी के नाम की धार्मिक है, जो गरीब काश्तकारों को असलहा के बल पर दहशत पैदा करके कब्जा की गई है। लगभग 30 करोड़ की भूमि पर प्लाटिग कर इसे बेंचा जा रहा है। इसी तरह मौजा परदहा में ताल की भूमि पर गुर्गों का कब्जा है। इस भूमि की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। मौजा खालसा उत्तर दक्षिणटोला में बाहा खाते की लगभग तीन करोड़ की कीमत वाली भूमि पर मुख्तार अंसार गिरोह के गणेशदत्त मिश्रा व अन्य का कब्जा है। जहागीराबाद भटकुआ पट्टी दयाराम में सार्वजनिक नाला की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया गया है। समाजसेवी श्रीगंगा-तमसा सेवा समिति के महामंत्री छोटेलाल गांधी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मुख्तार अंसारी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग उठाई है।

chat bot
आपका साथी