आज से चलेगा मिशन शक्ति विशेष अभियान

जागरण संवाददाता मऊ मिशन शक्ति विशेष अभियान 27 फरवरी से 08 मार्च तक चलेगा। अभियान के सं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:51 PM (IST)
आज से चलेगा मिशन शक्ति विशेष अभियान
आज से चलेगा मिशन शक्ति विशेष अभियान

जागरण संवाददाता, मऊ : मिशन शक्ति विशेष अभियान 27 फरवरी से 08 मार्च तक चलेगा।

अभियान के संचालन के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान को पूर्व की भांति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च तक संचालित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।

सीडीओ ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर आठ मार्च को वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत किए गए पट्टों के सापेक्ष महिला पट्टेदारों को पट्टा-अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। पात्र गरीब एवं असहाय महिलाओं को आवास पट्टा पर दिए जाने की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया। वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारों, महिला सह-खातेदारों को खतौनी की नकल का वितरण निशुल्क किया जाएगा।

इस दौरान उत्कृट कार्य करने वाली महिला लेखपाल को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, उप जिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी