प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मधुबन (मऊ) स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में स्थित निजी अस्पताल में शनिवार की शाम को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल संचालक की तबियत खराब हो गई। इसकी सूचना लगते ही पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:53 PM (IST)
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में स्थित निजी अस्पताल में शनिवार की शाम को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल संचालक की तबियत खराब हो गई। इसकी सूचना लगते ही पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

क्षेत्र के मोलनापुर महुआनी निवासी गर्भवती महिला को फतहपुर मंडाव स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार की शाम को सुरक्षित प्रसव के पश्चात अचानक प्रसूता को रक्तस्त्राव होने लगा। इस पर निजी अस्पताल द्वारा महिला को रेफर कर दिया गया। परिजन जब उसको लेकर जनपद मुख्यालय पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन महिला के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा मचाने लगे। इसको देखकर अस्पताल संचालक की तबियत खराब हो गई और तब तक पुलिस पहुंच गई। समझाकर परिजनों को शांत कराया। रविवार की सुबह महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी