संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता

दरगाह में लगभग एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता झुलस गई थी। झुलसने के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:24 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति 
में जली विवाहिता
संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह में लगभग एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता झुलस गई थी। झुलसने के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीद कर इलाज करा रहे थे। जब मायके से पिता विवाहिता की विदाई कराने पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

क्षेत्र के दरगाह निवासी अफजल अंसारी की 23 वर्षीय पत्नी अफसाना एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष न तो उसके मायके सूचना दिया और न ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बल्कि मेडिकल स्टोर से दवा और मरहम लेकर उसका इलाज करते रहे। इसी बीच मंगलवार को विवाहिता अफसाना के पिता इब्राहिम उसकी विदाई के लिए दरगाह पहुंच गए। तब उनको इस घटना की जानकारी हुई। इस पर तुरंत उसने 100 डायल के साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसको इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गई। वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। विवाहिता के पिता ने पुलिस को ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।

chat bot
आपका साथी