विवाहिता ने खाया जहर, मौत

जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ) : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव में रविवार की सुबह 10

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Feb 2018 04:34 PM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2018 04:34 PM (IST)
विवाहिता ने खाया जहर, मौत
विवाहिता ने खाया जहर, मौत

जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ) : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव में रविवार की सुबह 10 बजे एक विवाहिता ने पारिवारिक गृह कलह से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। मां की मौत के बाद तीन वर्षीय पुत्री अपलक अपनी मां को देख रही है। उधर मायके पक्ष से मृतका की बड़ी बहन ने पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भोज दिया है। गाजीपुर जनपद के अंधउ निवासी प्रियंका की शादी 12 वर्ष पूर्व सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार निवासी अर्जुन गौड़ से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पति कमाने के लिए बाहर चला गया। अभी एक सप्ताह पूर्व वह बाहर से घर आया हुआ था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शनिवार की रात्रि कहासुनी हुई थी। इससे वह इतनी क्षुब्ध हो गई कि रविवार की सुबह उसने घर में किसी के न होने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और पति पर आरोप लगाने लगे। मृतका की बड़ी बहन ने थाने में पति अर्जुन के खिलाफ तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी