सूने बाजार, कैसे हो ईद की खरीदारी, नमाज अदायगी पर भी संशय

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) ईद के पर्व में अब गिनती के ही दिन शेष हैं।7 14 मई को ईद मन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:24 PM (IST)
सूने बाजार, कैसे हो ईद की खरीदारी, नमाज अदायगी पर भी संशय
सूने बाजार, कैसे हो ईद की खरीदारी, नमाज अदायगी पर भी संशय

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : ईद के पर्व में अब गिनती के ही दिन शेष हैं।7 14 मई को ईद मनाए जाने की संभावना है। इस बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन ने ईद की तैयारियों में जुटे मुस्लिम बंधुओं को संकट में डाल दिया है। बाजारें वीरान हैं, दुकानों पर ताले हैं, फिर ईद की कैसी तैयारी, कहां की खरीदारी। ईद की सामूहिक नमाज को लेकर भी संशय बना है। चूंकि ईदुल फित्र की दो रिकत नमाज वाजिब है और इसे अकेले या घरों में अदा नहीं किया जा सकता तो फिर नमाज कैसे पढ़ेंगे, इसे लेकर लोगों में मायूसी छाई हुई है। प्रतिक्रिया--

इस बार भी ईद रहेगी फीकी

पिछले साल भी ईद के अवसर पर लॉकडाउन था और इस बार भी लॉकडाउन है। पिछली ईद भी फीकी रही, इस बार भी वही रहने वाला है। कोरोना ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा है।

- अशफाक आलम

पुराने कपड़ों में ही मनेगी ईद

ईद खुशियों का पर्व है, मगर इस समय देश एवं प्रदेश के जो हालात हैं उसमें कैसी खुशी, कहां की खुशी। इस साल पुराने कपड़ों में ही ईद मना लेंगे। दुआ करें की जल्द हम सबको इस बला से निजात मिले।

- साहिल हयात

बच्चों को समझाना हो रहा मुश्किल

ईद में नए कपड़ों की खरीदारी होती है। अब बाजारें बंद हैं। हम बड़े तो हालात को देख समझ ले रहे हैं मगर घर के छोटे बच्चों को समझाना मुश्किल हो रहा है। नए कपड़ों की जिद कर रहे हैं और बाजारें बंद हैं। समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।

- फिरोज अहमद वर्जन--

कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुस्लिम बंधु सरकारी दिशा-निर्देश का पालन करें और घरों में ही ईद मनाएं।

- मौलाना महबूब आलम शम्शी।

chat bot
आपका साथी