लेखपालों का तहसील से अब जिला मुख्यालय को कूच

अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित लेखपालों ने शुक्रवार को तहसीलों से जिला मुख्यालय की ओर कूच किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने खराब मौसम के बावजूद धरना दिया और प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:36 PM (IST)
लेखपालों का तहसील से अब जिला मुख्यालय को कूच
लेखपालों का तहसील से अब जिला मुख्यालय को कूच

जागरण संवाददाता, मऊ : अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित लेखपालों ने शुक्रवार को तहसीलों से जिला मुख्यालय की ओर कूच किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने खराब मौसम के बावजूद धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को शिद्दत से उठाते हुए उन्हें पूरी किए जाने की पुरजोर मांग की। कहा कि दो सप्ताह तक पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर ही डेरा डाले पड़े रहेंगे। यदि इस बीच में सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वे विवश होकर 27 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।

अभी तक सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपने आंदोलन को और विस्तार देते हुए इसे जिला मुख्यालय तक पहुंचा दिया है। लेखपाल संघ शासन से वेतन उच्चीकरण से लगायत पेंशन विसंगति तक अपनी मांगों को लेकर रार छेड़े हुए हैं। जिला मुख्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष पारसनाथ, मंत्री उदयभान यादव, शशिशेखर, अमित कुमार मौर्य, तहसील सदर के पेशकार कुमार, राहुल, वैभव सिंह, सर्वेश सिंह, प्रशांत राय, हरिप्रकाश गौतम, तहसील घोसी के बलवंत पांडेय, शैलेंद्र चौहान, अंजनी यादव, राजेश कुमार, मधुबन के अविनाश कुमार, विवेक कुमार राय, राजीव सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना के मनीष कुमार सरोज आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी