अंतिम दिन भी नामांकन पत्र के लिए लगीं कतारें

जागरण संवाददाता मऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कोई किसी से पीछे नहीं है। हार-जीत अपनी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:29 PM (IST)
अंतिम दिन भी नामांकन पत्र के लिए लगीं कतारें
अंतिम दिन भी नामांकन पत्र के लिए लगीं कतारें

जागरण संवाददाता, मऊ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कोई किसी से पीछे नहीं है। हार-जीत अपनी जगह, लेकिन अपना भाग्य आजमाने से कोई चूकना नहीं चाहता है। नामांकन प्रपत्र खरीदे जाने के अंतिम दिन यानि शुक्रवार को भी लगभग सभी विकास खंड मुख्यालयों पर भावी उम्मीदवारों की कतारें लगी रहीं। चुनाव मैदान में उतरने के मामले में सबसे अधिक दिलचस्पी मधुबन के फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा व कोपागंज विकासखंड के गांवों के लोगों ने दिखाई है। फतहपुर मंडाव में सभी पदों के लिए 2662, रतनपुरा में 2441 तो कोपागंज में 2119 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए प्रपत्र क्रय किए हैं।

मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार फतहपुर मंडाव में केवल शुक्रवार को 198 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें प्रधान पद के 20, बीडीसी के 28 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 160 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी किया। यहां कुल 2662 दावेदारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें प्रधान पद के लिए 949, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 788, तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 935 दावेदारों ने नामांकन पत्र क्रय किया है। वहीं, कोपागंज में शुक्रवार को 249 फार्म बिके। इसमें प्रधान के 13, बीडीसी के 20 व सदस्य के 216 फार्म बिके। जबकि कुल प्रधान के 858, बीडीसी के 592 तथा सदस्य के 769 पर्चे बिक चुके हैं। रतनपुरा में प्रधान के लिए 924, बीडीसी के लिए 585 तथा सदस्य के लिए 932 लोगों ने पर्चा खरीदा है। नौसेमरघाट प्रतिनिधि के अनुसार परदहा में प्रधान पद के 600, बीडीसी के 422 तथा सदस्य पद के 703 पर्चे सहित कुल 1725 पर्चे बिके हैं। मुहम्मदाबाद गोहना में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के 20, क्षेत्र पंचायत के 27 तथा ग्राम पंचायत सदस्य 232 पर्चे बिके। इनसेट :

घोसी तहसील में बिके 625 पर्चे

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : दोहरीघाट, घोसी एवं बड़राव ब्लाक में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रपत्रों को क्रय करने वालों की संख्या 625 रही। अंतिम दौर में ग्राम पंचायत सदस्यों के सर्वाधिक पर्चे 508 बिके। बडराव में प्रपत्र क्रय करने वालों की संख्या 191 रही। इनमें प्रधान पद के 24, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 18 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 148 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। दोहरीघाट ब्लॉक में 213 दावेदारों ने नामांकन पत्र क्रय किया। इनमें प्रधान पद के 19, बीडीसी के 23 और ग्राम पंचायत सदस्य के 171 उम्मीदवार रहे। घोसी में सर्वाधिक 221 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया। इनमें प्रधान पदों के प्रत्याशियों की संख्या 08 रही। बीडीसी के आरक्षित पदों के 24 दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया। ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षित पद के 178 प्रत्याशियों और अनारक्षित पदों के 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया।

chat bot
आपका साथी