भाषा, धर्म व जाति अनेक, एक हृदय है भारत देश

जागरण संवाददाता बोझी (मऊ) लालसर कृषक पीजी कालेज टकटेऊवा रामपुर में चल रहे सात दिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 05:51 PM (IST)
भाषा, धर्म व जाति अनेक, एक हृदय है भारत देश
भाषा, धर्म व जाति अनेक, एक हृदय है भारत देश

जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : लालसर कृषक पीजी कालेज टकटेऊवा रामपुर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ। इसमें देशभक्ति एकांकी व राष्ट्रभक्ति गीतों से देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। भाषा, वस्त्र, धर्म व जाति अनेक, एक हृदय है भारत देश। कश्मीर हो या कन्या कुमारी, भारत माता एक हमारी। इसके पूर्व नित्य की भांति पीटी, योगा, व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायत्री, गुड़िया, पूनम, प्रमोद, रामरतन आदि ने देश भक्ति गीत, एकता गीत, सामाजिक गीत के साथ एकांकी शहीद-ए-भगत, दहेज सामाजिक अभिशाप, कौव्वाली आदि प्रस्तुत किया। प्रबंधक सूर्यभान यादव ने कहा कि आप सभी राष्ट्र के नव निर्माण में शिक्षित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें व राष्ट्र की सेवा करें। यही राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्देश्य व भाव है। इस अवसर पर प्राचार्य रविद्रकांत वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम पटेल, हवलदार चौहान, पुष्पाराय, गीता, राहुल उपाध्याय, गरिमा सिंह आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी