मतदाताओं को जागरूक करने उतरा कृषि विभाग

कृषि विभाग महज खाद बीज और कृषि तकनीक की जानकारी देने तक ही नहीं सिमटा है वरन विभाग किसानों को मतदान के प्रति जागरूक भी कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:19 PM (IST)
मतदाताओं को जागरूक करने उतरा कृषि विभाग
मतदाताओं को जागरूक करने उतरा कृषि विभाग

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कृषि विभाग महज खाद, बीज और कृषि तकनीक की जानकारी देने तक ही नहीं सिमटा है वरन विभाग किसानों को मतदान के प्रति जागरूक भी कर रहा है। सर्वाधिक मतदाता कृषि से जुड़े हैं। ऐसे में विभाग ने दोहरीघाट क्षेत्र के बेलौली में किसानों को कृषि से जुडी़ जानकारी देने के साथ ही मताधिकार की भी महत्ता बताया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलौली के परिसर में जुटे किसानों एवं छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाला। उपपरियोजना निदेशक इंजीनियर लालू पाल ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेलौली गांव का भ्रमण कर वापस आई रैली गोष्ठी में परिविर्तत हुई। राजेश श्रीवास्तव के संचालन में गोष्ठी में उप परियोजना निदेशक श्री पाल ने गेहूं की कटाई के बाद किसानों को ढैंचा की बोआई करने की सलाह दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ राजबहादुर राम एवं सहायक विकास अधिकारी अमरनाथ सिंह ने ग्रीष्म ऋतु की सब्जियों के रख-रखाव के साथ ही मूंग, उड़द एवं सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों को आवश्यक जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक महंत काशीदास, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार चौहान, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार दुबे एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित तमाम किसानों ने इस गोष्ठी एवं रैली में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी