दो स्थानों पर ढहे कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान नष्ट

चिश्तीपट्टी झिनक पुत्र जगन्नाथ मिट्टी का दीवार की पर झोपड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:35 PM (IST)
दो स्थानों पर ढहे कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान नष्ट
दो स्थानों पर ढहे कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान नष्ट

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना : चिश्तीपट्टी झिनक पुत्र जगन्नाथ मिट्टी का दीवार की पर झोपड़ी डालकर परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा था। इधर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शनिवार की रात्रि को कच्चा मकान गिर गया। इससे झोपड़ी में बंधी हुई गाय घायल हो गई। गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। दीवारगिरने के कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी रामभवन तिवारी क्षेत्र के लेखपाल राजनाथ यादव को रविवार प्रात: मौके पर भेजा। यहां लेखपाल ने हुए क्षति की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। किसी प्रकार रानीपुर के नोहरेपुर गांव में शत्रुधन श्रीवास्तव पुत्र छोटूलाल श्रीवास्तव का कच्चा मकान तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच ढह गया। संयोग अच्छा था कि कोई घर में मौजूद नहीं था। घर ढह जाने से परिवार के सभी सदस्य तिरपाल डालकर गुजर-बसर करने को विवश हैं।

पीवाताल कांड में क्रास मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल में चार दिन पूर्व हुई फायरिग की घटना में अब नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष के वाहन चालक प्रिस कुमार सिंह ने पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव, पीवाताल के हेमंत सिंह, हिमांशु सिंह और अरुण एवं दिव्यांश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना के दिन प्रिस वाहन स्वामी अनिल यादव के ननिहाल पीवाताल से स्कार्पियो लेकर मऊ जाने के लिए निकला था। अभी वह गांव की सीमा से बाहर निकल ही रहा था कि एकराय होकर आरोपित पक्ष ने रास्ते में उसे रोक लिया। गाली-गलौज देते हुए वे वाहन क्षतिग्रस्त करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से फायरिग भी की।

chat bot
आपका साथी