लखीमपुर की घटना को लेकर किसान मोर्चा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता मऊ लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने मंगल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:15 PM (IST)
लखीमपुर की घटना को लेकर किसान मोर्चा का प्रदर्शन
लखीमपुर की घटना को लेकर किसान मोर्चा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मऊ : लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय

मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

किसान नेताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के लिए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के थार जीप का प्रयोग किया गया है। घटना के बाद टेनी ने अपने बेटे को बचाने की नाकाम कोशिश की।सभी अपराधियों को अपने घर में छुपाए रखा। उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से हटाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में राम सोच यादव,बसंत कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामजी सिंह, मिथिलेश, रामू प्रसाद, शैलेंद्र शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी