करणी सेना ने एकता कपूर के खिलाफ दी तहरीर

फिल्म व धारावाहिक निर्माता एकता कपूर एवं शोभा कपूर के वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 में भारतीय सैनिकों व उनके परिजनों के संबंध में दिखाए गए आपत्तिजनक कंटेंट पर करणी सेना ने रोष व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:13 AM (IST)
करणी सेना ने एकता कपूर के खिलाफ दी तहरीर
करणी सेना ने एकता कपूर के खिलाफ दी तहरीर

जासं, मऊ : फिल्म व धारावाहिक निर्माता एकता कपूर एवं शोभा कपूर के वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 में भारतीय सैनिकों व उनके परिजनों के संबंध में दिखाए गए आपत्तिजनक कंटेंट पर करणी सेना ने रोष व्यक्त किया है। सेना के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने इस आपत्तिजनक तथ्य को राष्ट्रविरोधी, लांछनयुक्त और सैनिकों का मनोबल तोड़ने वाला करार देते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय कोतवाली में तहरीर भी दिया है।

कहा सेना के जवानों की पत्नियों और परिजनों को लेकर आपत्तिजनक तथ्य प्रस्तुत किए हैं। इसे देखकर किसी भी व्यक्ति का मन व्यथित हो सकता है। संकट के दौर में जब सेना का जवान पाकिस्तान और चीन की सीमा पर देश के दुश्मनों से जूझ रहा है, उनके परिवार पर इस तरह के लांछन लगाना उनके मनोबल को तोड़ने की साजिश है।

chat bot
आपका साथी