करणी सेना के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता हाउस अरेस्ट

एक फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में करणी सेना व सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कई दिनों से आंदोलित चौहान समाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने करणी सेना जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष हिदू युवा वाहिनी व भाजपा नेता सुजीत सिंह को हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 05:20 PM (IST)
करणी सेना के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता हाउस अरेस्ट
करणी सेना के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता हाउस अरेस्ट

जागरण संवाददाता, मऊ : एक फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में करणी सेना व सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कई दिनों से आंदोलित चौहान समाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने करणी सेना जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष हिदू युवा वाहिनी व भाजपा नेता सुजीत सिंह को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। दोनों नेताओं के घरों पर 24 घंटे पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। उधर प्रशासन ने जिलाध्यक्ष को गुंडा एक्ट में भी पाबंद कर दिया है।

कलेक्ट्रेट परिसर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ पर मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए पीट दिया था। इसके बाद से पूरे जनपद में चौहान समाज आंदोलित है। आक्रोश को देखते हुए करणी सेना जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के पुरानी तहसील स्थित आवास पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पुलिस की नाकेबंदी के चलते जिलाध्यक्ष दो दिनों से हाउस अरेस्ट हैं। उधर भीटी हनुमान नगर स्थित भाजपा नेता सुजीत सिंह को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। दोनों नेताओं के घरों पर पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी गई है। करणी सेना व चौहान समाज के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। ======

16 को आएंगे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जनपद में सपा नेता और करणी सेना के बीच उपजे हालात को लेकर तथा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई को लेकर 16 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर हुई क्रिया के बाद ही प्रतिक्रिया हुई है। इसमें प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उन पर गुंडा एक्ट लगा दिया है। 16 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद में आ रहे हैं। अब उनके समक्ष ही अगली रणनीति तय होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर मामले से अवगत करा दिया गया है।

=====

प्रदर्शन करने आ रहे चौहान समाज को पुलिस ने रोका

करणी सेना जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को जिलाध्यक्ष जनवादी पार्टी सोशलिस्ट कृष्णचंद्र चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट आ रहे थे। इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास रोक लिया। रोके गए चौहान समाज के लोगों ने कहा कि यह उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक तो पुलिस प्रशासन धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे रहा, दूसरे करणी सेना पर कार्रवाई नहीं कर रहा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि अतिशीघ्र कार्रवाई हो, अन्यथा एक सप्ताह बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे। इस अवसर पर शिवबदन चौहान, राजकुमार चौहान, दीनानाथ, ओमप्रकाश चौहान आदि थे।

chat bot
आपका साथी