अनियमित जलापूर्ति से नागरिकों में रोष

कोपागंज (मऊ) : स्थानीय कस्बा क्षेत्र में जल निगम द्वारा की जाने जलापूर्ति पूरी तरह से अनियमित हो चली है। समय से पर्याप्त बिजली और सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद भी नगर क्षेत्र में जलापूर्ति नियमित रूप से और पर्याप्त न होने से लोगों में काफी रोष है। नागरिकों का आरोप है कि पिछले करीब दो महीने से पर्याप्त जलापूर्ति न होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 05:57 PM (IST)
अनियमित जलापूर्ति से नागरिकों में रोष
अनियमित जलापूर्ति से नागरिकों में रोष

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : स्थानीय कस्बा क्षेत्र में जल निगम द्वारा की जाने जलापूर्ति पूरी तरह से अनियमित हो चली है। समय से पर्याप्त बिजली और सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद भी नगर क्षेत्र में जलापूर्ति नियमित रूप से और पर्याप्त न होने से  लोगों में काफी रोष है। नागरिकों का आरोप है कि पिछले करीब दो महीने से पर्याप्त जलापूर्ति न होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिक बताते हैं कि सुबह में कभी दस मिनट तो कभी पूरी तरह से बाल्टी पानी भरी भी नहीं  कि जलापूर्ति ठप हो जाती है। शाम को तो वह भी नहीं। यदि शाम को पानी आया तो भी वही सुबह ही वाला हाल। लोगों का कहना है कि  बार-बार शिकायत के बावजूद जलापूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में सुबह-सुबह पानी के लिए भटकना पड़ता है। जो लोग जल निगम की जलापूर्ति के ही भरोसे हैं, उन्हें तो पीने के पानी के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर नगर क्षेत्र निवासी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष  जर्रार अली ने कहा कि कुछ ही दिन बाद मुहर्रम का त्योहार है ऐसे में जल निगम द्वारा  की जाने वाली जलापूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो विभाग के उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी