तडियांव अस्पताल का कार्य पूरा करने का निर्देश

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बुधवार को निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:42 PM (IST)
तडियांव अस्पताल का कार्य पूरा करने का निर्देश
तडियांव अस्पताल का कार्य पूरा करने का निर्देश

जागरण संवाददाता, मऊ : जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बुधवार को निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडियांव घोसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तत्काल कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए।

इस अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा के लिए संचालित होना है। अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब हेतु चिह्नित कमरों एवं लैब हेतु बीएसएल-2 के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें मशीनों के इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है। आक्सीजन प्लांट हेतु आवश्यक फाउंडेशन निर्मित हो गया है। शेड निर्माण कार्य निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कार्यो को शीघ्रातिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उसके बाद आक्सीजन प्लांट के उपकरण को स्थापित किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित कराना है। गत निरीक्षणों में पाया गया था कि एनएच-29 से अस्पताल को जोड़ने वाली लिक मार्ग अत्यन्त जर्जर हो गया है। डीएम ने एक माह के अन्दर उक्त सड़क के निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए क्रिटीकल गैप फंड से धनराशि आवंटित की गई थी। निरीक्षण में मार्ग का निर्माण कार्य मौके जीएसवी स्तर तक पाया गया। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को निर्देशित किया गया कि मार्ग का निर्माण एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए। इस दौरान सीडीओ रामसिंह वर्मा, सीएमओ डा. एचसी सिंह, खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी