परिवार को सुव्यवस्थित बना रही भारतीय संस्कृति : गोविद

पंच दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर संगत उदासीन में आयोि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:35 PM (IST)
परिवार को सुव्यवस्थित बना रही भारतीय संस्कृति : गोविद
परिवार को सुव्यवस्थित बना रही भारतीय संस्कृति : गोविद

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : पंच दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर संगत उदासीन में आयोजित कार्यक्रम पंडित बाल गोविद शास्त्री, पं. ललित नारायण गिरी, पं. हरिओम दास एवं रामाश्रय दास ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के विषय में समाज और परिवार जोड़ने की व्यवस्था का मंत्र दिया। इसे सुनकर सभी लोग आह्लादित हो गए। पूरा माहौल राममय हा गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रात: काल उठ के रघुनाथा, मात पिता गुरु नावे माथा। इस मंत्र के साथ जीवन को संस्कार में एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. उमेश कुमार सरोज सुरहूरपुर ने किया। इसके बाद संतों को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पंडित ललित नारायण गिरी ने सृष्टि की उत्पत्ति से लेकर सनातन धर्म को बहुत विशेष रूप से बताया। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, पतरी लाल सेठ, नीरज मद्धेशिया, अंकित वर्मा, रितेश चौरसिया, अंशु बरनवाल, सोनू, गोलू वर्मा, आशीष, सोनी, अवधेश वर्मा, राहुल चौरसिया आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व चौथे दिन समाजसेवी अखिलेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस दौरान पंडित गोविद शास्त्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आचरण एवं प्रभु सेवक हनुमान के विचारों को अपनाने कि जरुरत है। इस अवसर पर संजय कुमार पांडेय, एहसान अहमद, राजेश रंजन, लाल बाबा, अशोक कुमार वर्मा, संतोष गुप्ता, गोलू वर्मा, अवधेश कुमार, विष्णु कांत श्रीवास्तव उपस्थित थे। संचालन •िाला सेवा प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी