बिना नक्शा के बना अवैध मकान सील, तीन को नोटिस

जागरण संवाददाता मऊ जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने शि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM (IST)
बिना नक्शा के बना अवैध मकान सील, तीन को नोटिस
बिना नक्शा के बना अवैध मकान सील, तीन को नोटिस

जागरण संवाददाता, मऊ : जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने शनिवार को भी अपनी कार्रवाई जारी रखी। उन्होंने भीटी मोहल्ले में अवैध रूप से बने एक मकान को जहां सील कर दिया वहीं तीन मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी की है। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

शहर के भीटी मोहल्ला निवासी नवीन राय पुत्र अमरजीत ने बिना नक्शा के ही अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया था। इनको नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद भी यह कार्य करवा रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे सील कर दिया। इसी प्रकार शिकायत मिली कि त्रिदेव कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर भीटी पंकज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह द्वारा बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया गया है। इसके संबंध में जांच के दौरान सत्यता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। सहादतपुरा निवासी मनीष राय पुत्र सत्य प्रकाश राय द्वारा आवासीय भवन का प्रयोजन व्यवसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। नक्शे की शर्तों के विपरीत किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। मोहल्ला खालसा निवासी रामचंद्र पुत्र सहदेव उत्तर दक्षिण टोला बांध पर नक्शे के विपरीत निर्माण करा रहा था। इन्हें भी नोटिस जारी की गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि लगातार कार्रवाई के बावजूद लोग अवैध रूप से मकानों का निर्माण करवा रहे हैं। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित के विरुद्ध सील कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी