नहीं बना प्रमाण पत्र तो लखनऊ तक होगा संघर्ष

जासं मऊ अखिल भारत वर्षीय गोड महासभा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान गोड ने कहा कि यह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:38 PM (IST)
नहीं बना प्रमाण पत्र तो लखनऊ तक होगा संघर्ष
नहीं बना प्रमाण पत्र तो लखनऊ तक होगा संघर्ष

जासं, मऊ : अखिल भारत वर्षीय गोड महासभा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान गोड ने कहा कि यह भारत देश आदिवासियों का देश है। मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारी को गोड जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आदेश जारी किए हैं। पुन: समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलों को बुलाकर शीध्र निस्तारण कराएंगे।

वह शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना के 19वें दिन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर गोड जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं कराया गया तो यह लड़ाई प्रदेश स्तर से लेकर राजधानी तक की होगी। गोड जाति के बच्चों का छात्रवृत्ति, उच्च क्लासों में जाति प्रमाण पत्र के अभाव में भारी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत गोड, एडवोकेट केदारनाथ गोड, राजन गोड, भूपेंद्र गोड, दिशा गोड, दुर्गावती गोड, अंजली गोड आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी