पति-पत्नी का मामला पहुंचा थाने

जागरण संवाददाता पलिगढ़ (मऊ) बाल बच्चे वाली 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:20 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:20 PM (IST)
पति-पत्नी का मामला पहुंचा थाने
पति-पत्नी का मामला पहुंचा थाने

जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ) : बाल बच्चे वाली 28 वर्षीय पत्नी का गैर मर्द के साथ संबंध होने के शंका में पति ने उसको लाठी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला चीख पुकार करते न्याय की गुहार लगाने थाना पहुंची। यह मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के बरहां गांव का है। महिला ने एसओ को अपना चोट व घाव दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को भी थाने ले आई। देर तक सुलह समझौता की बात चलने के कारण मामला जस का तस रहा। न्याय न मिलते देख पत्नी घर के लिए निकल गई। इसके पूर्व भी कई बार उसे पति पीट चुका है। एसओ ने बताया कि महिला घर चली गई है। उसे बुलाया जा रहा है। उसके आते ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी